विदेश की खबरें | इंडोनेशिया में माउंट मेरापी ज्वालामुखी में कई बार विस्फोट, 250 लोगों को निकाला

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने एक बयान में कहा कि घनी आबादी वाले जावा द्वीप पर ज्वालामुखी में से कम से कम सात बार लावा निकला और पांच किलोमीटर तक के क्षेत्र में फैल गया। ज्वालामुखी फटने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती थी।

उन्होंने बताया कि 253 लोगों को निकालकर योग्याकार्ता विशेष प्रांत और मध्य जावा के क्लातेन जिले में ग्लागाहार्जो और उम्बुल्हार्जो में अस्थायी शिविरों में पहुंचाया गया।

मुहारी ने बताया कि ज्वालामुखी फटने से निकली राख आसपास के कई गांवों और शहरों तक फैल गयी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इंडोनेशिया की भूगर्भशास्त्र और ज्वालामुखी विज्ञान अनुसंधान एजेंसी ने कहा कि मेरापी पर रह रहे निवासियों को घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी गयी है और उन्हें लावा से पैदा हुए खतरे की जानकारी होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि माउंट मेरापी इंडोनेशिया में सक्रिय 120 से अधिक ज्वालामुखियों में से सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखी है।

एपी गोला प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)