जरुरी जानकारी | एमआरएफ का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़कर 174.83 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी टायर कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 174.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एमआरएफ लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 149.39 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय भी 4,920.13 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,644.55 करोड़ रुपये हो गयी।

वहीं कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य अवधि में बढ़कर 5,484.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में 4,787.33 करोड़ रुपये रहा था।

एमआरएफ लिमिटेड ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर यानी 30 प्रतिशत के दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

इसके अलावा निदेशक मंडल ने एक अप्रैल, 2023 से पांच साल की अवधि के लिए अपने प्रबंध निदेशक अरुण मामेन को वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में पुर्ननियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\