एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : भालू के हमले में महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाध अभयारण्य में मंगलवार को भालू के हमले में 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

देश की खबरें | मप्र : भालू के हमले में महिला की मौत

उमरिया (मप्र), 20 जून मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाध अभयारण्य में मंगलवार को भालू के हमले में 48 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

इंदवार पुलिस थाना प्रभारी एम एल वर्मा ने बताया कि यह घटना बांधवगढ़ बाध अभयारण्य के पतौर वन परिक्षेत्र में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतका की पहचान चिल्हारी निवासी टेग्गी बाई यादव (48) के रूप में हुई है।

वहीं, पतौर वन परिक्षेत्र के रेंजर अर्पित मेराल ने कहा कि महिला अन्य लोगों के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी, लेकिन वह रास्ता भटक गई और बांधवगढ़ बाध अभयारण्य के कोर जोन में चली गई।

उन्होंने कहा कि हो सकता है गर्मी के कारण पानी पीने वह उस जगह चली गई जहां पार्क क्षेत्र में जानवरों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है और उसी वक्त भालू से इसका आमना सामना हो गया एवं भालू ने उस पर हमला कर दिया हो, जिससे उसकी जान चली गई।

मेराल ने बताया कि मौके पर भालू के पंजों के निशान भी पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).