एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र : महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, तीनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर पति के साथ विवाद के बाद एक आदिवासी महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

देश की खबरें | मप्र : महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी, तीनों की मौत

खरगोन (मप्र), 15 जनवरी मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर पति के साथ विवाद के बाद एक आदिवासी महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई।

यह घटना बेड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात को हुई।

बेड़िया पुलिस थाने की उपनिरीक्षक शकुंतला डुडवे ने बताया कि कोमल बाई ने अपने दो पुत्रों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कोमल बाई का पति बलिराम फिलहाल फरार है।

डुडवे ने बताया कि पति बलिराम के साथ विवाद के बाद कोमल बाई ने अपने मायके पक्ष में फोन भी लगाया था।

उन्होंने कहा कि मूलतः खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा निवासी यह दंपति दो महीने पहले बेड़िया आया था और मिर्च मंडी में मजदूरी का काम करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 12:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).