देश की खबरें | मप्र : बच्ची के जन्म पर 51,000 रुपये का नेग नहीं मिला तो पालतू बिल्ली उठा ले गए ट्रांसजेंडर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में ट्रांसजेंडर के एक समूह द्वारा एक महिला के घर से विदेशी प्रजाति की पालतू बिल्ली को कथित तौर पर ‘अगवा’ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि बच्ची के जन्म पर 51,000 रुपये के नेग की मांग पूरी नहीं होने पर इस समूह ने यह हरकत की।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 अगस्त इंदौर में ट्रांसजेंडर के एक समूह द्वारा एक महिला के घर से विदेशी प्रजाति की पालतू बिल्ली को कथित तौर पर ‘अगवा’ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि बच्ची के जन्म पर 51,000 रुपये के नेग की मांग पूरी नहीं होने पर इस समूह ने यह हरकत की।

शहर के सूर्यदेव नगर में रहने वाली रुचिका गडकरी (33) ने मंगलवार को बताया कि उनकी बहन ने कुछ दिन पहले बच्ची को जन्म दिया है और वह उसकी देखभाल के लिए मायके में रह रही हैं।

गडकरी ने बताया,‘‘ट्रांसजेंडर का एक समूह सोमवार को हमारे घर आया और बच्ची के जन्म पर 51,000 रुपये का नेग मांगा। मेरी मां ने उन्हें इतनी रकम देने में असमर्थता जताते हुए उन्हें 2,500 रुपये का नेग दिया, लेकिन ट्रांसजेंडर ने अभद्र बर्ताव किया और वे हमारे घर से हमारी पालतू बिल्ली को जबरन अपने साथ ले गए।’’

महिला (33)ने आरोप लगाया कि ट्रांसजेंडर ने मनचाहा नेग नहीं मिलने पर नवजात बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की धमकी भी दी।

उन्होंने कहा कि पर्शियन प्रजाति की बिल्ली के कथित ‘अपहरण’ को लेकर उनके परिवार ने ट्रांसजेंडर के समूह के खिलाफ द्वारकापुरी पुलिस थाने में तहरीर दी है, लेकिन अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

गडकरी ने रुआंसे स्वर में कहा,‘‘हमें हमारी बिल्ली वापस चाहिए। वह हमारे परिवार की सदस्य की तरह है।’’

द्वारकापुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि गडकरी परिवार की तहरीर मिली है और जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\