एजेंसी न्यूज

MP: शहडोल जिले बच्चे से मालिश कराते सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल, नोटिस जारी

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक सरकारी अस्पताल में एक नाबालिग लड़के से कथित तौर पर अपने पैरों की मालिश कराए जाने का एक वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल के एक कर्मचारी को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।

MP: शहडोल जिले बच्चे से मालिश कराते सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल, नोटिस जारी
पुलिस (Photo Credits: ANI)

शहडोल, 7 सितंबर : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक सरकारी अस्पताल में एक नाबालिग लड़के से कथित तौर पर अपने पैरों की मालिश कराए जाने का एक वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल के एक कर्मचारी को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है.

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह ब्यौहारी में स्थित सिविल अस्पताल की है और इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर आया. वीडियो में अस्पताल का कर्मचारी महेंद्र बैस अस्पताल के एक कमरे में कुर्सी पर बैठा हुआ है और एक नाबालिग लड़का उसके पैरों की मालिश करते दिखाई दे रहा है. यह भी पढ़े: Delhi: इस साल भी बिना पटाखों की होगी दिवाली, जनवरी तक बढ़ा बैन, ऑनलाइन बिक्री पर भी प्रतिबंध

ब्यौहारी के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी निशांत सिंह ने पीटीआई- को बताया कि वीडियो उनकी जानकारी में आने के बाद बैस को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).