एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र:गोवा से लौटी 72 वर्षीय महिला समेत दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में कोविड-19 के दो और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाररत मरीजों की तादाद बढ़कर चार पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र:गोवा से लौटी 72 वर्षीय महिला समेत दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए

इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 मई इंदौर में कोविड-19 के दो और मरीज मिलने के बाद इस महामारी के उपचाररत मरीजों की तादाद बढ़कर चार पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने संवाददाताओं को बताया कि शहर की 72 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सैत्या ने कहा,‘‘संक्रमितों में शामिल बुजुर्ग महिला गोवा से हाल ही में इंदौर लौटी है।"

सीएमएचओ ने बताया कि दोनों संक्रमितों में महामारी के गंभीर लक्षण नहीं हैं और उन्हें उनके घर में पृथकवास में रखकर इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का दल उन लोगों का पता लगा रहा है जो हाल ही में दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए हैं और जरूरत पड़ने पर इन लोगों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी।

सीएमएचओ ने बताया कि इंदौर जिले में पिछले तीन दिन के दौरान कुल चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

सैत्या ने बताया कि जिले में जनवरी से लेकर अब तक कोविड-19 के कुल 11 मरीज मिले हैं जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).