देश की खबरें | मप्र : कूनो नेशनल पार्क के पर्यटक क्षेत्र में दो चीतों को छोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के पर्यटक क्षेत्र में रविवार को दो नर चीतों को छोड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, 17 दिसंबर मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) के पर्यटक क्षेत्र में रविवार को दो नर चीतों को छोड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्य वन संरक्षक (बाघ परियोजना) द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘अग्नि’ और ‘वायु’ नामक दो नर चीतों को पारोंड वन रेंज में छोड़ा गया था जो राष्ट्रीय उद्यान के अहेरा पर्यटन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञप्ति के अनुसार पर्यटक अब चीतों की एक झलक देख सकते हैं।

इस साल अगस्त से केएनपी में 15 चीतों (सात नर, सात मादा और एक शावक) को बाड़ों में छोड़ा गया था और पशु चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।

मार्च से लेकर अब तक विभिन्न कारणों से छह वयस्क चीतों की मौत हो चुकी है जिससे तीन शावकों सहित कुल नौ चीतों की मौत हुई है।

चीतों को बसाने की परियोजना के तहत पांच मादा और तीन नर सहित आठ नामीबियाई चीतों को 17 सितंबर, 2022 को केएनपी के बाड़ों में छोड़ा गया था।

इस साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचे।

मार्च में ‘ज्वाला’ नामक नामीबियाई चीता के चार शावक पैदा हुए जिनमें से तीन की मई में मृत्यु हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\