देश की खबरें | मप्र : भोपाल में फेंके गये दो भ्रूण, जांच जारी

भोपाल, 12 अगस्त मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के दो अलग-अलग इलाकों में दो भ्रूण फेंके हुए मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तलैया पुलिस थाने के निरीक्षक राकेश साहू ने बताया कि तीन दिन पहले सरकारी सुल्तानिया अस्पताल के सामने उफनते नाले में एक भ्रूण मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘भ्रूण पर एक अस्पताल का टैग भी लगा हुआ था। हमने लिंग और उम्र का पता लगाने के लिए इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।’’

पुलिस के मुताबिक अस्पताल में इलाज करा रही किसी महिला ने भ्रूण को फेंक दिया होगा।

कटारा हिल्स के थाना निरीक्षक भान सिंह प्रजापति ने बताया कि इस थानाक्षेत्र में भी एक खेत में दो दिन पहले पानी से भरे एक गड्ढे में एक भ्रूण पाया गया।

उन्होंने बताया कि उम्र का पता लगाने के लिए इसे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया है। प्रजापति के मुताबिक जिस इलाके में भ्रूण मिला है, वहां कोई महिला अस्पताल नहीं है तथा इस मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)