एजेंसी न्यूज

MP: आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने दो लोगों को 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

MP: आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी हिरासत में
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

खरगोन, 28 अगस्त : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने दो लोगों को 15 वर्षीय एक आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. निमाड़ रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तिलक सिंह ने रविवार को बताया कि घटना 25 अगस्त को हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया.

सिंह के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दर्ज कराई गई शिकायत में आठवीं कक्षा की छात्रा ने कहा कि वह अपने परिचित एक नाबालिग लड़के के साथ बाहर गई थी और बाद में दवा की दुकान के मालिक सहित दो लोग उनके साथ आ गए. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: एलोरा में घृष्णेश्वर मंदिर में संरक्षण कार्य करेगा एएसआई

डीआईजी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उनमें से दो लोगों ने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया. सिंह के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).