MP: झुंड से बिछड़े हाथी के तीन महीने के बच्चे की मौत
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) में झुंड से बिछड़े हाथी के एक बच्चे की रविवार सुबह मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
उमरिया (मप्र), 10 नवंबर : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) में झुंड से बिछड़े हाथी के एक बच्चे की रविवार सुबह मौत हो गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इसी के साथ बीटीआर में पिछले महीने से 11 हाथियों की मौत हो गई है. अधिकारी ने बताया कि हाथी का बच्चा शुक्रवार को बीमार मिला था और उसके झुंड ने उसे बीटीआर के बफर जोन में छोड़ दिया था.
अक्टूबर के आखिरी तीन दिनों में अभयारण्य में 10 हाथियों की मौत हो गई थी. बीटीआर के उप निदेशक प्रकाश कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि हाथी का बच्चा तीन दिन पहले पनपथा बफर रेंज में बेहोशी की हालत में मिला था. यह भी पढ़ें : कांग्रेस समाज की सामूहिक ताकत को तोड़ना चाहती है, ‘एक हैं तो सेफ हैं’ : प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने के बच्चे का रामा हाथी शिविर में इलाज किया जा रहा था, जहां रविवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अभयारण्य के खलील रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में 29 अक्टूबर को चार जंगली हाथी मृत पाए गए थे, जबकि 30 अक्टूबर को चार और 31 अक्टूबर को दो अन्य की मौत हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

