एजेंसी न्यूज

MP: बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

MP: बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

श्योपुर (मप्र), 7 जुलाई : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य बुरी तरह झुलस गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब कुछ लोग अजनोई गांव के जंगल में एक नदी पर पिकनिक मनाने गये थे.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतकों की पहचान रामभरत आदिवासी (28), दिलीप आदिवासी (27) एवं मुकेश आदिवासी (20) के रूप में की गई है. ये तीनों ढेंगदा गांव के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि ये तीनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पिकनिक मनाने गए थे और सभी दोस्त नदी में मछलियां पकड़ रहे थे. यह भी पढ़ें : राज्यसभा के लिए मनोनयन पर पी.टी. ऊषा ने जताई खुशी, केरल के मुख्यमंत्री और कलाकारों ने दी बधाई

तोमर ने बताया कि इसी दौरान बिजली गिर गई जिससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि इस घटना में दयाराम आदिवासी, सतीश आदिवासी एवं सोमदेव आदिवासी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनका उपचार जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).