Madhya Pradesh SHocker: किशोरी से सामूहिक बलात्कार, नाबालिग सहित दो गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में वहां से भाग गये. मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों- छोटू कुशवाहा (20) और नाबालिग को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया.
गुना (मप्र): मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले में 15 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (Gangrape) किया गया और पुलिस (Police) ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के सहित दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में आरोन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हुई और शनिवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. Madhya Pradesh: बाप-बेटे ने बीच बाजार में सरेआम की भाभी की हत्या, भतीजों को जख्मी किया, वीडियो वायरल
गुना के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, ‘‘9-10 दिसबंर की रात्रि को पीड़िता अपने घर में सो रही थी और उसकी मां और दोनों भाई पास वाली कुटी में सो रहे थे. रात करीब 12 जब वह शौच के लिए उठी तो घर के आंगन में छोटू कुशवाह और उसका एक साथी (नाबालिग लड़का) खड़े थे, जो उसका मुंह दबाकर एक कमरे में ले गये और दोनों ने बारी-बारी उससे बलात्कार किया.’’
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और बाद में वहां से भाग गये. मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों- छोटू कुशवाहा (20) और नाबालिग को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया.
एसपी ने बतायाकि कुशवाहा को रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया और उसे बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).