देश की खबरें | मप्र में किशोरी से बलात्कार का मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रीवा, 10 अक्टूबर मध्य प्रदेश के रीवा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़के द्वारा एक किशोरी से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 14 वर्षीय पीड़िता ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

त्योंथर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि यह घटना सात अक्टूबर को जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

उन्होंने पीड़िता द्वारा तहसीलदार को दिये गये बयान के हवाले से बताया, ‘‘घटना के समय किशोरी के परिजन रिश्तेदारों के यहां गये थे और उसकी बड़ी बहन बकरियां चराने गयी हुई थी। शाम को लगभग चार बजे आरोपी लड़का उसके घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे आहत होकर किशोरी ने लड़के के सामने ही स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देखकर लड़के ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक किशोरी का पूरा शरीर झुलस चुका था।’’

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान घायल, खतरे से बाहर: 10 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिंह ने बताया कि यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर में ही पड़ी रही। उन्होंने बताया कि शाम को परिजन जब वापस घर आये तो उन्हें घटना की जानकारी मिली और वह तत्काल किशोरी को उपचार के लिये अस्पताल ले गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के बयान तहसीलदार के समक्ष कराये गये और उसे बेहतर उपचार के लिये शुक्रवार को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड