देश की खबरें | मप्र : डेढ़ साल की बच्ची बोरवेल में गिरी, बचाव अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को डेढ़ साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक खेत में बने एक बोरवेल में गिर गयी ।

छतरपुर (मप्र), 16 दिसंबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को डेढ़ साल की एक बच्ची खेलते-खेलते अचानक खेत में बने एक बोरवेल में गिर गयी ।

लुगासी चौकी प्रभारी अतुल झा ने बताया कि छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर नौगांव थाना क्षेत्र के दोनी गांव में दोपहर करीब तीन बजे राकेश कुशवाहा की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपने खेत में खेलते-खेलते वहां बने खुले बोरवेल में गिर गई।

उन्होंने कहा कि यह बच्ची बोरवेल में लगभग 15-20 फीट की गहराई में जाकर फंसी हुई है।

झा ने बताया कि कि स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस एवं सेना की टीम की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जेसीबी मशीन से आसपास की मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है और एम्बुलेंस एवं ऑक्सीजन की भी व्यवस्था कराई गई है।

झा ने बताया कि मौके पर तहसीलदार सुनीता साहनी एवं नौगांव पुलिस थाना प्रभारी दीपक यादव भी मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल