MP Shocker: मध्य प्रदेश में घरेलू समस्या दूर करने के नाम पर विवाहिता से रेप, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
हिन्दी. तंत्र विद्या के नाम पर एक विवाहिता की घरेलू समस्या दूर करने की आड़ में उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी 38 वर्षीय ढोंगी बाबा को इंदौर में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने यह जानकारी दी
इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 जुलाई: तंत्र विद्या के नाम पर एक विवाहिता की घरेलू समस्या दूर करने की आड़ में उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी 38 वर्षीय ढोंगी बाबा को इंदौर में सोमवार को गिरफ्तार किया गया पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने यह जानकारी दी उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेश सुरियाल (38) के रूप में हुई है और खुद को तांत्रिक बताने वाला यह शख्स मूलत: खरगोन जिले का रहने वाला है. यह भी पढ़े: CBI Court Convicts Two Former Union Bank Officials: धोखाधड़ी मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दो पूर्व प्रबंधकों को जेल
उन्होंने बताया,‘‘पीड़ित महिला अपने पति से जुड़ी घरेलू समस्या लेकर ढोंगी बाबा के पास गई थी आरोपी ने महिला से कहा कि उसके भीतर मौजूद जिन्न को खुश करने के लिए उसे उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे उसने कहा कि जिन्न के खुश होने पर उसकी घरेलू समस्या दूर हो जाएगी उपनिरीक्षक ने बताया कि ढोंगी बाबा के इस झांसे में आकर विवाहिता कई बार दुष्कर्म की शिकार हुई उन्होंने बताया कि सुरियाल ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध की बात किसी भी व्यक्ति को बताई, तो वह उसे और उसके पति को जान से मार डालेगा
उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

