एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र: निवेशकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने निवेशकों को ठगने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मप्र: निवेशकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

इंदौर, 24 जनवरी मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस की अपराध निरोधक शाखा ने निवेशकों को ठगने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने संवाददाताओं को बताया कि पड़ोसी धार जिले के एक निवेशक की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित खंडूजा, राहुल चौधरी, महिपाल सिंह और सूरज मालवीय के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक निवेश सलाहकार फर्म की आड़ में लोगों को ठगने के लिए कॉल सेंटर चला रहे थे और इस कॉल सेंटर के जरिये पिछले एक साल में करीब 800 लोगों को फोन किया गया था।

दंडोतिया के अनुसार, “आरोपी एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से वर्चुअल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते थे। वे निवेशकों को शेयर बाजार से मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगते थे।”

उन्होंने बताया कि जाल में फंसे लोगों से निवेश के नाम पर जिन बैंक खातों में रकम जमा कराई जाती थी, उन्हें आरोपियों ने खाताधारकों से 10 प्रतिशत के कमीशन पर ले रखा था।

दंडोतिया के मुताबिक, निवेशकों की रकम इन खातों से अन्य खातों में पहुंचाकर हड़प ली जाती थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बिना किसी वैध पंजीयन के निवेश सलाहकार फर्म चला रहे थे और उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).