देश की खबरें | मप्र सरकार 15 अगस्त को 244 कैदियों को रिहा करेगी : गृहमंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 11 अगस्त मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य की विभिन्न जेलों से 244 कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार प्रति वर्ष अच्छे आचरण और अन्य मापदंडों को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को कैदियों को रिहा करती है।

यह भी पढ़े | देश में पहली बार कोरोना से मृत्यु दर 2% से कम हुई- स्वास्थ्य मंत्रालय: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह मंत्री मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ प्रदेश की विभिन्न जेलों से 244 कैदी रिहा किये जायेंगे।’’

इस बीच प्रदेश के बड़वानी जिले में पुलिसकर्मियों द्वारा दो सिखों पर हमले के संबंध में पूछे गये सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नागरिकों के सम्मान की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

उन्होंने कहा कि सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिये धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस मामले में आरोपी दो पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिये हैं।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी इस घटना की निंदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)