देश की खबरें | मप्र : स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वतंत्रता सेनानी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी दी।
छतरपुर (मध्य प्रदेश), एक सितंबर स्वतंत्रता सेनानी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी दी।
गायत्री के पति जंग बहादुर सिंह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री थे। उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है।
‘मम्मीजी’ के नाम से लोकप्रिय रहीं गायत्री परमार के तीन बेटे हैं।
सूत्रों के अनुसार, परमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और बाद में 1957-62 तक मध्य प्रदेश विधानसभा में बिजावर सीट का प्रतिनिधित्व किया।
उनका अंतिम संस्कार छतरपुर शहर में शुक्रवार को किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

