देश की खबरें | मप्र: रेल पटरी पर इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला, व्हाट्सऐप संदेश को लेकर की जा रही जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रेल पटरी पर 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला है। उसकी मृत्यु से कुछ ही मिनट पहले उसके मोबाइल फोन से उसके पिता को ‘सर तन से जुदा’ संबंधी संदेश गया था।

रायसेन/भोपाल, 26 जुलाई मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रेल पटरी पर 21 वर्षीय एक इंजीनियरिंग छात्र का शव मिला है। उसकी मृत्यु से कुछ ही मिनट पहले उसके मोबाइल फोन से उसके पिता को ‘सर तन से जुदा’ संबंधी संदेश गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी और रविवार को छात्र का शव मिलने की घटना के बीच किसी भी संबंध से इनकार करते हुए पुलिस ने मंगलवार को कहा कि परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा करती हैं, लेकिन मृतक के मोबाइल फोन से भेजे गए संदेश की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान निशांक राठौर (21) के रूप में हुई है, जो भोपाल के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा का रहने वाले था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम रेलकर्मी प्रदीप वानखेड़े ने रायसेन जिला स्थित चौकी बरखेड़ा में सूचना दी कि रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि इसके बाद शव को ओबेदुल्लागंज सिविल अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमॉर्टम कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले मृतक के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि रेल पटरी से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे उसका दोपहिया वाहन खड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा कस्बे के निवासी उसके माता-पिता के अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक की पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार, निशांक की मौत से करीब 21 मिनट पहले उसके मोबाइल फोन से उसके पिता उमाशंकर राठौर को एक व्हाट्सऐप संदेश भेजा गया था।

रायसेन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि इस संदेश में ‘गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सर तन से जुदा’ लिखा था।

उन्होंने कहा कि यह संदेश निशांक के मोबाइल फोन से उसके पिता को रविवार शाम 5:44 बजे भेजा गया था, जबकि करीब 21 मिनट बाद शाम 6:05 बजे जीटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर निशांक की मौत हुई।

मीणा ने बताया कि जीटी एक्सप्रेस के तुरंत बाद पीछे से शाम 06:13 बजे दूसरी ट्रेन आई और उस ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी कि पटरी पर एक शव पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘व्हाट्सऐप संदेश जांच का विषय है। इसकी जांच की जा रही है। उसी के बाद हम नतीजे पर पहुंच पाएंगे।’’

मीणा ने कहा, ‘‘मौत ट्रेन से कटने की वजह से हुई, इसमें कोई संदेह नहीं है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं और उनमें दिख रहा है कि वह (निशांक) भोपाल से अकेला ही एक्टिवा से बरखेड़ा आया था। भोपाल से बरखेड़ा करीब 48 किलोमीटर दूर है।’’

उन्होंने कहा कि यह नुपुर शर्मा की टिप्पणी से जुड़ा मामला नहीं है और सभी परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा करती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार