देश की खबरें | सांसद दानिश अली ने मोदी को पत्र लिखकर जामिया विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रु अनुदान देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जामिया मिलिया इस्लामिया को सौ साल पूरा होने पर 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करने और विश्वविद्यालय को अपना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितम्बर लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जामिया मिलिया इस्लामिया को सौ साल पूरा होने पर 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान करने और विश्वविद्यालय को अपना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने की अनुमति देने का आग्रह किया।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता एवं जामिया विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र अली ने मोदी को लिखे एक पत्र में कहा है कि शिक्षा मंत्रालय के हालिया आकलन के अनुसार चौतरफा उत्कृष्टता हासिल करने के विश्वविद्यालय के अथक प्रयास रंग लाये हैं।

यह भी पढ़े | BJP MP Ashok Gasti Dies of COVID-19: बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का निधन, COVID-19 से थे संक्रमित.

अली ने कहा, ‘‘हमारे देश में सौ साल पूरे करने वाले संस्थान को 100 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने की परंपरा रही है। इस राशि का उपयोग शैक्षिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए किया जाता है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, जामिया मिल्लिया इस्लामिया को 100 साल की एक बहुत ही सफल एवं ऐतिहासिक पारी पूरा करने पर कोई वित्तीय अनुदान नहीं मिला।

यह भी पढ़े | RJD MLA Arun Yadav on SSR Case: आरजेडी विधायक अरुण यादव का सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान, क्षत्रिय होने पर उठाया सवाल (Watch Video).

उन्होंने कहा कि जामिया का एक और महत्वपूर्ण अनुरोध है, जो लंबे समय से सरकार के पास लंबित है कि इसे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की अनुमति दी जाए।

बसपा नेता ने कहा, ‘‘मैं आपसे जामिया को अपना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थापित करने की अनुमति देने का अनुरोध करता हूं। यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में किफायती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने में मदद करेगा।’’

जामिया मिल्लिया इस्लामिया सौ वर्ष पूरे होने पर विभिन्न आयोजन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\