MP: भाजपा नेता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित किया गया
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से बलात्कार और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया.
सीधी (मप्र), 15 जनवरी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को मंगलवार को एक महिला नेता से बलात्कार और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया.
प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता भी भाजपा की नेता है और उसे पार्टी का टिकट दिलाने का वादा करके कथित तौर पर बलात्कार किया गया. कथित तौर पर आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया और उसका इस्तेमाल पैसे ऐंठने के लिए किया. पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार आरोपी अजीतपाल सिंह चौहान ने महिला के पति को जान से मारने की धमकी दी. यह भी पढ़ें: PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी आज मुंबई दौरे पर, दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित, महायुति के विधायकों से भी मिलेंगे
चौहान के खिलाफ 13 जनवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. भाजपा की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

