देश की खबरें | सांसद अरुण गोविल ने रामायण की 11 लाख प्रतियां वितरित करने के लिए शुरू किया देशव्यापी अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'रामायण' में श्री राम की भूमिका निभाने अभिनेता और मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' पहल के तहत रामायण की प्रतियां वितरित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

मेरठ (उप्र), 23 जनवरी दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'रामायण' में श्री राम की भूमिका निभाने अभिनेता और मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद अरुण गोविल ने 'घर-घर रामायण' पहल के तहत रामायण की प्रतियां वितरित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।

यह अभियान अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।

गोविल ने बुधवार को हापुड़ में रामायण की प्रतियां वितरित कीं और बृहस्पतिवार को मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किये।

भाजपा सांसद ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभियान का लक्ष्य पांच साल के अंदर देश भर में रामायण की 11 लाख प्रतियां वितरित करना है।

उन्होंने कहा, ''इस पहल को शुरू करने से पहले मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी स्वीकृति मांगी थी। उनके सहयोग से रामायण के पवित्र पाठ को भारत के हर घर तक पहुंचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया।''

गोविल ने इस बात पर जोर दिया कि यह अभियान परिवारों को रामायण की शिक्षा से फिर से जोड़ने और भावी पीढ़ियों में भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

उन्होंने कहा, ''यह राष्ट्रव्यापी पहल समाज को पवित्रता, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक विरासत को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। जनता द्वारा दिखाया गया जबरदस्त उत्साह और गर्मजोशी साझा मूल्यों के माध्यम से देश को एकजुट करने में अभियान के महत्व की पुष्टि करती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार