एजेंसी न्यूज

MP Shocker: 70 साल के व्यक्ति ने किया दो मासूम बच्चियों से बलात्कार, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.

MP Shocker: 70 साल के व्यक्ति ने किया दो मासूम बच्चियों से बलात्कार, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जबलपुर (मप्र), 7 अप्रैल : मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले में 70 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो नाबालिग बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी.

उसने कहा कि यह घटना के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर कटंगी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई. पुलिस के मुताबिक पीड़िताएं दोनों सगी बहनें हैं और उनकी उम्र छह और आठ साल है. यह भी पढ़ें : Karnataka: यादगीर जिले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा, 18 हिरासत में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेंद्र सिंह ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि आरोपी गिरधारी लाल साहू ने मंगलवार दोपहर अपने घर के पास दोनों बहनों को खेलते हुए देखा. सिंह के अनुसार वह उन्हें चॉकलेट देने की बात कहकर अपने घर के अंदर ले गया और उनके साथ बलात्कार किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).