देश की खबरें | मोजाम्बिक के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोजाम्बिक के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई मोजाम्बिक के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि वह 25 जुलाई, 2022 को पदभार ग्रहण करने के बाद पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत करके खुश हैं।
मोजाम्बिक की असेंबली की स्पीकर एस्पेरंका लॉरिन्डा फ्रांसिस्को नाहीवने बायस ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
बायस ने कहा कि भारत और मोजाम्बिक दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा कि मोजाम्बिक भारत का रणनीतिक साझेदार और करीबी सहयोगी है।
भारतीय कंपनियों ने मोजाम्बिक के प्राकृतिक गैस और खनन क्षेत्रों में लगभग 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
भारत सरकार ने मोजाम्बिक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) भी प्रदान की है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मोजाम्बिक में प्रवासी भारतीय मोजाम्बिक के आर्थिक विकास में योगदान दे रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)