एजेंसी न्यूज

Maharashtra: लातूर में बारिश के बीच साइनबोर्ड गिरने से मोटरसाइकिल चालक की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में तेज हवाओं और बारिश के बीच एक साइनबोर्ड गिरने से 29-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: लातूर में बारिश के बीच साइनबोर्ड गिरने से मोटरसाइकिल चालक की मौत
(Photo : X)

लातूर (महाराष्ट्र), 9 जून : महाराष्ट्र के लातूर जिले में तेज हवाओं और बारिश के बीच एक साइनबोर्ड गिरने से 29-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार शाम को अहमदपुर के पास हुआ. उन्होंने बताया कि मृतक अष्टा निवासी ज्ञानेश्वर बालाजी साके अपनी मोटरसाइकिल पर शिरूर-ताजबंद जा रहे थे. यह भी पढ़ें : UP Shocker: महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला

अधिकारी ने बताया कि जब वह राजमार्ग के नीचे से गुजर रहे थे तो तेज हवाओं और बारिश के कारण राजमार्ग पर दिशासूचक और दूरी दर्शाने वाला साइनबोर्ड गिर गया. उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).