एजेंसी न्यूज

UP Shocker: महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में वंदना (25) और उसके बेटे चिंटू (पांच) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फंदे से लटका मिला.

UP Shocker: महराजगंज में मां-बेटे का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर में फंदे से लटका मिला
(Photo : X)

पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में वंदना (25) और उसके बेटे चिंटू (पांच) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फंदे से लटका मिला.

मृतका के पति शेषमणि राजभर ने कहा कि बच्‍चे को लेकर आए दिन झगड़ा होता था और आज भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने कहा कि मां और बेटे के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं. यह भी पढ़ें : नौकरी के लिए जमीन ‘घोटाला’: अदालत ने लालू के करीबी अमित कत्याल की चिकित्सा जांच का निर्देश दिया

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).