एजेंसी न्यूज

दिल्ली के मायापुरी में डिवाइडर से टकरायी मोटरसाइकिल, तीन युवक घायल

पश्चिम दिल्ली में मायावती फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मायापुरी में डिवाइडर से टकरायी मोटरसाइकिल, तीन युवक घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर: पश्चिम दिल्ली में मायावती फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ कीर्ति नगर थाने में रात 11 बजकर 18 मिनट पर सूचना मिली कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वे गंभीर रूप से घायल हैं.’’

अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार रात हुई और उसके बाद वहां स्थिति का जायजा लेने के लिए एक पुलिस टीम भेजी गयी. पुलिस के अनुसार तीनों घायलों की पहचान मधुरेंद्र (20), संदीप (21) और दयानंद (23) के रूप में हुई है। तीनों नारायणा के रहने वाले हैं.

पुलिस के अनुसार मधुरेंद्र को गंभीर चोटें आयी हैं जबकि संदीप और दयानंद की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

अधिकारी ने कहा कि तीनों में कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है लेकिन प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रिंग रोड पर चालक का मोटरसाइकिल पर से संतुलन हट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी. उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कीर्ति नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).