एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मां बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री की बाजार से लौटते समय कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी।

देश की खबरें | मां बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया

कासगंज (उप्र), 16 जुलाई कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पुत्री की बाजार से लौटते समय कथित तौर पर एक ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी।

वहीं महिला के पति बदन सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी शांति देवी और बेटी सुषमा की उनके गांव के यशवीर और उसके भाई ने ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की है।

यह भी पढ़े | 30 सेकंड के भीतर मध्य प्रदेश में 10 साल का बच्चा बैंक से दस लाख रूपये लेकर फरार.

बुधवार रात हुई इस घटना से आक्रोशित ग्रमीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार घुले ने बताया कि वर्ष 2016 में अभयपुरा गांव में महावीर राजपूत की हत्या हो गयी थी।उस घटना में पुलिस ने बदन सिंह और उसके साथियों को जेल भेजा था।कुछ समय पश्चात बदन सिंह के परिजन ने महावीर राजपूत के बेटे यशवीर व दो अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अपनी बेटी सुषमा के अपहरण का मुकद्दमा दर्ज कराया जिसमें यशवीर और उसके साथी जेल गए।

यह भी पढ़े | गुजरात: मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज निधन, PM मोदी ने जताया दुख.

उन्होंने बताया कि आरोपी यशवीर कुछ समय पूर्व जमानत पर जेल से बाहर आया था।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात मां बेटी की मौत के मामले में यशवीर और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापे मार रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).