गुजरात: मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज निधन, PM मोदी ने जताया दुख
स्वामीनारायण पंथ की एक शाखा के प्रमुख पुरुषोत्तम प्रिय दास जी महाराज का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. इसका मंदिर गुजरात में यहां मणिनगर इलाके में स्थित है. मंदिर ने एक बयान में बताया कि ‘मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान’ के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज ने बृहस्पतिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 78 वर्ष के थे.
अहमदाबाद, 16 जुलाई: स्वामीनारायण पंथ की एक शाखा के प्रमुख पुरुषोत्तम प्रिय दास जी (Purushottam Priya Das) महाराज का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. इसका मंदिर गुजरात में यहां मणिनगर इलाके में स्थित है. मंदिर ने एक बयान में बताया कि ‘मणिनगर श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान’ के प्रमुख पुरुषोत्तमप्रियदासजी महाराज ने बृहस्पतिवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 78 वर्ष के थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनके निधन पर शोक जताया. मोदी ने ट्वीट किया, "आचार्य श्री पुरुषोत्तम प्रिय दास जी स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था. उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा. मैं कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा. ओम शांति."
Acharya Shree Purushottampriyadasji Swamishree Maharaj was blessed with immense wisdom. His emphasis on community service, education and women empowerment will always be remembered. I will never forget my many interactions with him. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 16, 2020
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कामों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तम प्रिय दास जी स्वामी श्री महाराज को हमेशा याद करेंगे. उन्होंने मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की. न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में असंख्य लोग उन्हें याद करेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

