एजेंसी न्यूज

Kerala Shocker: केरल में मां, दो बच्चे मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच से आत्महत्या के पीछे के सही कारण का पता चलेगा. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है, जब महिला का पति बाहर गया था और घर पर केवल महिला के सास-ससुर मौजूद थे.

Kerala Shocker: केरल में मां, दो बच्चे मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह
(Photo : X)

कोझिकोड (केरल): केरल के कोझिकोड जिले के वडकारा के पास तिरुवल्लूर में एक महिला और उसके दो बच्चे घर के कुएं में मृत मिले. वडकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या किये जाने का संदेह है, क्योंकि महिला ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह आत्महत्या कर रही है, क्योंकि वह अब जिंदा नहीं रह सकती. Gujarat Boat Accident: अदालत ने राज्य सरकार से 29 जनवरी तक कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है. अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच से आत्महत्या के पीछे के सही कारण का पता चलेगा. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है, जब महिला का पति बाहर गया था और घर पर केवल महिला के सास-ससुर मौजूद थे.

पुलिस ने कहा कि जब महिला का पति वापस लौटा, तो उसे अपनी पत्नी या बच्चे नहीं मिले और ढूंढने पर तीनों कुएं में मिले. पुलिस ने बताया कि तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि बच्चों में से एक की आयु छह साल थी, जबकि दूसरा छह माह का था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).