उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में करंट लगने से मां-बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली के प्रसादपुर छावनी लाइन इलाके में बिजली का करंट लगने से रविवार को मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी. गाजीपुर के गोराबाजार पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी ने बताया कि करंट से मरने वाली प्रीति यादव (38) और उसके पुत्र विनय यादव (9) के शव कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
गाजीपुर, 12 अक्टूबर. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर कोतवाली के प्रसादपुर छावनी लाइन इलाके में बिजली का करंट लगने से रविवार को मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी. गाजीपुर के गोराबाजार पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग गोस्वामी ने बताया कि करंट से मरने वाली प्रीति यादव (38) और उसके पुत्र विनय यादव (9) के शव कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेना में तैनात वकील यादव की पत्नी प्रीति ने छावनी लाइन में किराये पर रहती थी और रविवार को विनय ने स्टैंड पंखा चलाने के लिए बटन दबाया तभी उसे करंट लगने से वह पंखा समेत गिर पड़ा, इस पर उसकी मां ने उसे उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई. यह भी पढ़ें-Rajasthan: गर्भवती महिला की मौत को लेकर प्रदर्शन, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल
उन्होंने बताया कि प्रीति के बड़े बेटे हिमांशु ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो इसके बाद जुटे लोगों ने प्रीति और विनय को पंखे से अलग किया तथा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

