एजेंसी न्यूज

Rajasthan: गर्भवती महिला की मौत को लेकर प्रदर्शन, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के राजगढ़ तहसील के रामपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो दिन पूर्व हुई एक गर्भवती महिला की मौत को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान हुई पथराव की घटना में एक थानाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये।

Rajasthan: गर्भवती महिला की मौत को लेकर प्रदर्शन, पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र के राजगढ़ तहसील के रामपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो दिन पूर्व हुई एक गर्भवती महिला (Pregnant women) की मौत को लेकर रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान हुई पथराव की घटना में एक थानाधिकारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये.चूरू जिला पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख  (Paris Deshmukh) ने '' को बताया कि रामपुरा (Rampura)  पीएचसी में रविवार को कुछ महिलाओं और असामाजिक तत्वों ने जबरन घुसने कोशिश की.

पुलिस दल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस दल पर पथराव किया. उन्होंने बताया कि भीड़ द्वारा किये गये पथराव में सादुलपुर थानाधिकारी सहित पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हो गये और एम्बूलेंस और उपखंड अधिकारी के वाहन में तोड़फोड़ भी की गई है. यह भी पढ़े: केरल में प्रदर्शनकारी मजदूरों ने घर वापस भेजने की मांग को लेकर किया पथराव, पुलिसकर्मी घायल

अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिये आसूगैस के गोले छोडे़ गये। उसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच फिर से वार्ता का दौर शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को फिर से वार्ता होगी. फिलहाल इलाके में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).