जरुरी जानकारी | मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में जोमैटो के साथ होम डिलीवरी शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मदर डेयरी की फल एवं सब्जी विपणन शाखा ‘सफल’ ने जोमैटो के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा स्थानों पर उपभोक्ताओं को ताजे फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी।

नयी दिल्ली, 15 जून मदर डेयरी की फल एवं सब्जी विपणन शाखा ‘सफल’ ने जोमैटो के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा स्थानों पर उपभोक्ताओं को ताजे फल और सब्जियों की होम डिलीवरी की जाएगी।

मदर डेयरी ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘पहले चरण में सफल ने दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा स्थानों में 11 बूथों से डिलीवरी शुरू की है। इन क्षेत्रों में सफल के बूथ स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे जबकि जोमैटो उपभोक्ताओं के दरवाजे तक फलों और सब्जियों को पहुंचाएगी।’’

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

विज्ञप्ति में कहा गया कि उपभोक्ता जोमैटो एप्लिकेशन के जरिए उत्पादों का ऑर्डर देकर होम डिलीवरी पा सकते हैं।

मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के कारोबार प्रमुख प्रदीप्त साह ने कहा, ‘‘सफल ने जोमैटो के साथ साझेदारी में होम डिलीवरी का विकल्प शुरू किया है। हम अपने उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करने के लिए आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

उन्होंने बताया कि शुरुआत में दिल्ली में साकेत, वसंत कुंज, द्वारका, जनकपुरी और पंचशील एन्क्लेव तथा नोएडा में सेक्टर 50 और सेक्टर 29 को कवर किया जाएगा।

सफल के पास इस समय दिल्ली-एनसीआर में 300 से अधिक बूथ हैं, जो प्रतिदिन औसतन 270 टन फलों एवं सब्जियों की बिक्री करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी