देश की खबरें | झोपडी में लगी आग में मां बेटी की झुलसने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और उसकी एक साल की मासूम बेटी की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जयपुर, तीन मार्च राजस्थान के बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से एक महिला और उसकी एक साल की मासूम बेटी की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि चाण्डासर गांव में एक झोपड़ी में लगी आग में ममता सांसी (22) और उसकी एक वर्षीय बेटी खुशी की जलने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि झोपड़ी में लगी आग के दौरान महिला का पति रेवताराम आग से बचने के लिये झोपड़ी से बाहर निकल गया था और उसी दौरान झोपडी मां-बेटी पर गिर गई और वो बाहर नहीं निकल सके ।
सिंह ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।
उन्होंने बताया कि मृतका के पिता इसरराम ने पति, ससुर, और सास पर उसे जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर पति, ससुर, और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि पति से पूछताछ में पता चला की आग में उसके भी दोनों हाथ जल गये हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

