देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहा और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
लखनऊ, 13 जून उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम गर्म रहा और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने सप्ताहांत में राज्य भर में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आगरा 45 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा, इसके बाद झांसी में तापमान 44.9 डिग्री, बांदा में 44.6 और कानपुर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को भी शहर में गर्मी का यही हाल रहने का अनुमान है, हालांकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
आईएमडी ने राज्य और पश्चिमी उप्र में कई स्थानों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे शनिवार को रातें गर्म रहेंगी।
औसत तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, आईएमडी ने सप्ताहांत में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

