Online Gaming Survey: ऑनलाइन गेमिंग पर लोगों की सोच के बारे में जानकर आप रह जाएंगे सकते में, सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

देश में ज्यादातर लोग ‘फैंटेसी गेम’ को ऑनलाइन गेमिंग के रूप में देखते हैं और इसे दांव लगाना, सट्टेबाजी और जुआ खेलने के समान मानते है

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Unsplash)

Online Gaming Survey: देश में ज्यादातर लोग ‘फैंटेसी गेम’ को ऑनलाइन गेमिंग के रूप में देखते हैं और इसे दांव लगाना, सट्टेबाजी और जुआ खेलने के समान मानते है. लोकलसर्किल्स की तरफ से ऑनलाइन गेमिंग पर किए सर्वेक्षण के अनुसार, 91 प्रतिशत लोग ऑनलाइन और फैंटेसी खेलों को बढ़ावा देने वाले एसएमएस (मेसेज) पर प्रतिबंध चाहते हैं. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने अपनी और पंजाब उच्च न्यायालय की 2017 में फैंटेसी गेम को कौशल (स्किल) खेल बताने की स्थिति को बरकार रखा है जबकि जनता की राय इससे अलग है.

सर्वेक्षण में ऑनलाइन फैंटेसी खेलों को ऑनलाइन गेमिंग के रूप में माना जाने को लेकर सवाल के जवाब में तीन में से लगभग दो लोगों ने ‘हां’ कहा, जबकि 14 प्रतिशत ने ‘नहीं’ और शेष 21 प्रतिशत ने कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया. रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘9,507 उत्तरदाताओं में से 65 प्रतिशत ने कहा कि ऑनलाइन फैंटेसी खेल जुआ, सट्टेबाजी या जोखिम वाले खेल के समान है, जो सर्वोच्च न्यायालय के रुख के विपरीत है. यह भी पढ़े: Online गेम बना जानलेवा, शिकंजा कसने के लिए अब MP सरकार ला रही ये कानून

लोकलसर्किल्स ने कहा कि सर्वेक्षण में 322 जिलों में 33,000 से अधिक लोगों से राय ली गई और जबकि उत्तर देने वालों की संख्या हर प्रश्न के आधार पर अलग-अलग है. सर्वेक्षण में 11,994 लोगों में से लगभग 91 प्रतिशत चाहते हैं कि फैंटेसी गेम मंच द्वारा भेजे जाने वाले स्पैम एसएमएस को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.

रिपोर्ट के अनुसार, 12,602 उत्तरदाताओं में से लगभग 54 प्रतिशत ने कहा कि यदि राज्य सरकारें उन्हें प्रतिबंधित करने में विफल रहती हैं, तो ऑनलाइन और फैंटेसी गेमिंग में नुकसान की सीमा प्रति गेम 50 से 500 रुपये के रूप में सीमित होनी चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड