एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में दाम मजबूत होने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) तथा पामोलीन तेल कीमतों के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए जबकि सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं।

जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में दाम मजबूत होने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) तथा पामोलीन तेल कीमतों के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए जबकि सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बंद हुईं।

बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकॉगो एक्सचेंज और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख था।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर में सीपीओ का दाम मजबूत हुआ है। पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव की वजह से खाद्य तेल परिवहन में व्यवधान रहने के कारण देश में जिस सोयाबीन डीगम तेल का दाम पहले 940-942 डॉलर टन बैठता था वह अब बढ़कर 950-952 डॉलर प्रति टन बैठ रहा है। इसी प्रकार यात्रा व्यवधान के कारण सूरजमुखी तेल का दाम भी आयात करने में महंगा बैठ रहा है। खाद्य तेलों (सोयाबीन, सूरजमुखी तेल) की आपूर्ति कम रहने और स्थानीय मांग होने की वजह से जो खाद्य तेल पहले 4-5 रुपये किलो नुकसान के साथ बिक रहा था वह अब 2-2.5 रुपये प्रति किलो मुनाफे में बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर देश में बंदरगाहों पर पामोलीन 2-2.5 रुपये किलो नीचे बिक रहा है और इसकी आपूर्ति भी 10-15 दिन में हो जा रही है।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,400-5,450 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,665-6,740 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,350-2,625 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,705 -1,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,705 -1,805 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,000-5,030 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,810-4,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).