जरुरी जानकारी | ओमान के सरकारी क्षेत्र में कार्यरत अधिकांश प्रवासी महिलाएँ भारतीय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओमान में, सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली प्रवासी महिलाओं में सबसे बड़ी संख्या भारतीय महिलाओं की है।
दुबई, सात सितंबर ओमान में, सरकारी क्षेत्र में काम करने वाली प्रवासी महिलाओं में सबसे बड़ी संख्या भारतीय महिलाओं की है।
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल सेंटर फॉर स्टेटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन (एनसीएसआई) ओमान के वर्ष 2020 के सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, सरकारी क्षेत्र में वर्ष 2019 में कार्यरत भारतीय महिलाओं की संख्या 4,604 के साथ सबसे अधिक थी। इसके बाद मिस्र 3,090 का स्थान था।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में सरकारी क्षेत्र में कार्यरत कुल भारतीय कर्मचारियों की संख्या का 37 प्रतिशत हिस्सा भारतीय महिलाओं का था।
अखबार ने कहा है कि भले ही यह संख्या सरकारी क्षेत्र में कार्यरत ओमानी महिलाओं की 83,175 की कुल संख्या की तुलना में कम हो सकती है, लेकिन यह सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले प्रवासियों के संदर्भ में काफी बड़ा हिस्सा है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.
ओमानियों के अलावा सरकारी क्षेत्र के कार्यबल में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मिस्र, सूडान, जॉर्डन, अन्य अरब देशों, खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्यों और अन्य राष्ट्रीयताओं के लोग शामिल हैं।वहां इसके अलावा निजी क्षेत्र में फिलिपीन, युगांडा, श्रीलंका, नेपाली और तंजानिया के नागरिक भी काम करते है।
निजी क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी महिलाओं के बीच सूची में बांग्लादेशी 41,376 की संख्या के साथ शीर्ष स्थान पर हैं, इसके बाद अन्य राष्ट्रीयता वाले महिलाओं की संख्या 38,684 है। इसमें 27,683 की संख्या के साथ, भारतीय महिलाओं का स्थान चौथा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)