अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं ज्यादातर गृहणियां: सर्वे
रिपोर्ट के मुताबिक़ गृहणियों द्वारा अपना व्यवसाय शुरू करने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की इच्छा और परिवार में आर्थिक रूप से योगदान करने की क्षमता है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘81 प्रतिशत गृहिणियां ने कहा कि खुद का व्यवसाय शुरू करने से वे अधिक आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकेंगी.
रिपोर्ट के मुताबिक़ गृहणियों द्वारा अपना व्यवसाय शुरू करने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की इच्छा और परिवार में आर्थिक रूप से योगदान करने की क्षमता है. रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘81 प्रतिशत गृहिणियां ने कहा कि खुद का व्यवसाय शुरू करने से वे अधिक आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकेंगी. 78 प्रतिशत ने कहा कि इससे वे सशक्त हो सकेंगी जबकि 63 प्रतिशत ने कहा कि इससे वे समाज में अधिक सम्मानित महसूस करेंगी.’’
यह रिपोर्ट एक सर्वेक्षण के आधार पर जारी की गई है, जिसमें देश के 13 अलग-अलग शहरों में 1,818 गृहणियों से उनकी आकांक्षाओं के बारे में पूछा गया.
यह भी पढ़ें-इस IIT ग्रेजुएट ने छोड़ी अपनी यूएस जॉब, नौकरी छोड़ने के बाद खरीदी 20 गाय, महीने कमाते हैं इतने करोड़
रिपोर्ट के अनुसार 73 प्रतिशत गृहणियां घर की जिम्मेदारियों के कारण समय की कमी से खुद का कारोबार शुरू नहीं कर पाती है, जबकि मार्गदर्शन की कमी के कारण 53 प्रतिशत और वित्तपोषण की कमी की वजह से 50 प्रतिशत गृहणियां अपने व्यवसाय शुरू नहीं कर पाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

