जरुरी जानकारी | काम, निजी जिंदगी में संतुलन की मौजूदा स्थिति से अधिकतर कर्मचारी असंतुष्टः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अधिकतर कर्मचारी कामकाज और निजी जिंदगी के बीच संतुलन की मौजूदा स्थिति से असंतुष्ट हैं जिसकी मुख्य वजह काम के घंटों में लचीलेपन की कमी है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

नयी दिल्ली, 24 मार्च अधिकतर कर्मचारी कामकाज और निजी जिंदगी के बीच संतुलन की मौजूदा स्थिति से असंतुष्ट हैं जिसकी मुख्य वजह काम के घंटों में लचीलेपन की कमी है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

भर्ती और मानव संसाधन सेवा प्रदाता जीनियस कंसल्टेंट्स की सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, 52 प्रतिशत प्रतिभागी व्यक्तिगत और व्यावसायिक जिम्मेदारियों के प्रबंधन के तरीके से असंतुष्ट हैं और केवल 36 प्रतिशत कर्मचारी ही अपने वर्तमान कार्य-जीवन संतुलन से संतुष्ट हैं।

यह रिपोर्ट विभिन्न क्षेत्रों के 2,763 कर्मचारियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण पर आधारित है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, 40 प्रतिशत कर्मचारियों का मानना है कि उनकी कंपनियां निजी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए घर से काम करने या लचीले कामकाजी घंटे देने जैसा लचीलापन पर्याप्त रूप से नहीं दिखाती हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 79 प्रतिशत कर्मचारी मानते हैं कि काम से संबंधित तनाव उनके निजी जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यह आंकड़ा कामकाजी संगठनों के लिए बेहतर नीतियों और मददगार प्रणालियों के जरिये कार्यस्थल पर तनाव दूर करने की तत्काल जरूरत को दर्शाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 89 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं का मानना है कि यदि कंपनियां कर्मचारी कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य पहल को प्राथमिकता देती हैं तो वे अपनी नौकरी से अधिक संतुष्ट होंगे।

करियर में उन्नति के मामले में 47 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उनकी नौकरियों में करियर विकास के लिए पर्याप्त अवसर नहीं हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 68 प्रतिशत कर्मचारियों को लगता है कि नौकरी में लगाए गए समय और प्रयास की तुलना में उनका वेतन कम है जो उनके भीतर असंतोष का भाव पैदा करता है।

जीनियस कंसल्टेंट्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर पी यादव ने कहा, ‘‘जो नियोक्ता काम एवं निजी जीवन के बीच संतुलन और उचित पारिश्रमिक को प्राथमिकता देते हैं, वे कर्मचारियों की बेहतरी के साथ दीर्घकालिक व्यावसायिक सफलता को भी बढ़ावा देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\