जरुरी जानकारी | अधिकतर कंपनियों की जुलाई-दिसंबर अवधि में कर्मचारी नियुक्त करने की योजना: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में नियुक्ति करने की योजना बना रही हैं। इसमें नये पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया।

मुंबई, 21 अगस्त अधिकतर कंपनियां 2023 की दूसरी छमाही में नियुक्ति करने की योजना बना रही हैं। इसमें नये पदों के अलावा छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्तियां शामिल हैं। सोमवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह कहा गया।

नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, अधिकतर कंपिनयों को जुलाई-दिसंबर की अवधि के दौरान व्यावसायिक विकास, विपणन व संचालन पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है।

सर्वेक्षण में 1,200 से अधिक भर्ती करने वाली इकाइयां और सलाहकारों ने हिस्सा लिया। यह सर्वेक्षण देशभर में कंपनियों तथा उद्योगों में भर्ती के रुझान को मापने के लिए साल में दो बार किया जाता है।

नौकरी हायरिंग आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, नियुक्ति करने वाले करीब 92 प्रतिशत को उम्मीद है कि कंपनियां पेशेवरों की नियुक्त करेंगी। करीब 47 प्रतिशत भर्तीकर्ताओं ने नये पदों के अलावा कंपनियां छोड़कर जाने वाले लोगों के स्थान पर होने वाली नियुक्ति का अनुमान लगाया है, जबकि 26 प्रतिशत ने नई नौकरियों के सृजन की उम्मीद जतायी है।

निष्कर्षों के अनुसार, नियुक्ति करने वाली करीब 20 प्रतिशत इकाइयों ने कहा कि वे वर्ष के आखिरी छह महीने में अपने कर्मचारियों की संख्या यथावत बनाए रखेंगे और केवल चार प्रतिशत ने इस अवधि के दौरान छंटनी या संख्या में कमी की आशंका जतायी है।

नौकरीडॉटकॉम के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘ नियुक्ति में शामिल 92 प्रतिशत ने भर्तियां होने का अनुमान लगाया है। सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक प्रतिभागियों ने अपेक्षित भर्तियों के एक बार फिर सामान्य होने की बात कही है।’’

निहारिका रमण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\