एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी की अधिकतर कोशिशें नाकाम की : एडीजीपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक हथियारों का जखीरा बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान लगातार हथियारों और मादक पदार्थों की सीमा पार तस्करी करने की कोशिश कर रहा है लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा बल उसकी अधिकतर कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी की अधिकतर कोशिशें नाकाम की : एडीजीपी

सांबा/जम्मू, चार अप्रैल जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक हथियारों का जखीरा बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान लगातार हथियारों और मादक पदार्थों की सीमा पार तस्करी करने की कोशिश कर रहा है लेकिन सीमा पर तैनात सुरक्षा बल उसकी अधिकतर कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं।

जम्मू जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने सांबा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान (हाल के दिनों में) बार-बार हथियारों, इम्प्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और ग्रेनेड की तस्करी करने की कोशिश कर रहा है लेकिन इनमें से अधिकतर को नाकाम कर दिया गया और (सीमा पर) स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’’

उल्लेखनीय है कि सुरक्षाबलों ने सांबा में पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सोमवार को हथियारा का जखीरा बरामद किया था जिसमें तीन पिस्तौल, छह मैगजीन, चार हथगोले और 48 राउंड गोलियां थीं और माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिये इन्हें सीमा के इस पार गिराया था।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीमा पार की सभी साजिशों को नाकाम कर दिया जाएगा।’’उन्होंने कहा कि अगर कोई खामी होगी तो उसका समाधान किया जाएगा और सीमा की पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी।

पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में एडीजीपी ने कहा कि विगत कुछ सालों में घुसपैठ की कई कोशिशें की गईं और और ऐसी सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कोशिश उनकी साजिश (आतंकवादियों की सीमा के इस पार घुसपैठ कराने की) को नाकाम करना है और हम अपना काम कर रहे हैं।’’

सिंह ने सांबा जिले में जनता तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने की कोशिश के तहत पुलिस और जनता के बीच हुई बैठक की अध्यक्षता की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).