एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिरोही में नाकेबंदी के दौरान दो कारों से तीन करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस को नाकाबंदी के दौरान दो कारों की जांच में सीट के नीचे तीन करोड़ से अधिक की नकदी मिली है। कार में सवार अहमदाबाद के रहने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | सिरोही में नाकेबंदी के दौरान दो कारों से तीन करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

जयपुर, 12 अक्टूबर राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड रीको थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस को नाकाबंदी के दौरान दो कारों की जांच में सीट के नीचे तीन करोड़ से अधिक की नकदी मिली है। कार में सवार अहमदाबाद के रहने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने नाकेबंदी के दौरान कार से नकदी बरामद होने की पुष्टि की है।

पुलिस उपाधीक्षक (आबू पर्वत) योगेश शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बुधवार सुबह मावल चौकी पर पुलिस को दो कारों की सीट के नीचे कागज में लिपटे नोटो के बंडल मिले।

उन्होंने बताया कि बरामद नोटों के बंडलों की गिनती जारी है और अब तक तीन करोड़ नगदी की गिनती की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राशि के बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया, ‘‘हिरासत में लिये गये चारों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में नगदी के हवाला के होने की जानकारी मिली है।’’

उन्होंने बताया कि जोधपुर आयकर विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों के यहां पहुंचने पर और पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी का खुलासा हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि कार में सवार अहमदाबाद निवासी साहिल प्रजापति, प्रवीण रेबारी, छगनलाल प्रजापति, दलाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).