विदेश की खबरें | अमेरिका में मेडिकेड कार्यक्रम से 10 लाख से अधिक लोगों का नाम हटाया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेडिकेड कार्यक्रम संघीय सरकार और राज्यों का एक संयुक्त कार्यक्रम है जो सीमित आय और संसाधन वाले कुछ लोगों के लिए चिकित्सा व्यय को वहन करने में मदद करता है।

अधिकतर लोगों का नाम कागजी कार्रवाई पूरी नहीं करने के कारण हटाया गया है।

मेडिकेड के शीर्ष अधिकारी डैनियल साई ने हाल में संवाददाताओं से कहा, "चीजों के माध्यम से आगे बढ़ने और इसे जारी रखने के वास्ते पात्र लोगों- बच्चों तथा परिवारों को कुछ समय के लिए कवरेज खोनी पड़ेगी।"

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्ट और ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को मिले आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल या मई में प्रक्रिया शुरू करने वाले दो दर्जन से अधिक राज्यों में लगभग 15 लाख लोगों का नाम पहले ही मेडिकेड से हटा दिया गया है।

फरवरी में सबसे हालिया उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, देश भर में नौ करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों को मेडिकेड में नामांकित किया गया था। यह आंकड़ा जनवरी 2020 में महामारी से पूर्व की स्थिति के मुकाबले लगभग एक-तिहाई अधिक है।

बच्चों और परिवारों से संबंधित फ्लोरिडा के विभाग ने कहा कि मेडिकेड से लोगों का नाम हटाने से पहले टेक्स्ट, ईमेल और फोन कॉल आदि के जरिए संपर्क के लिए पांच से 13 बार प्रयास किया गया और इस दौरान 1,52,600 लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसने कहा कि यदि लोग 90 दिन की समयसीमा के भीतर अपनी पात्रता दिखाने वाली जानकारी जमा करते हैं, तो उनकी कवरेज पिछली तारीख से बहाल की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)