देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के चार लाख से ज्यादा नमूनों की जांच: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच की संख्या चार लाख से पार चली गई है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 44 फीसदी है।

जियो

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच की संख्या चार लाख से पार चली गई है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 44 फीसदी है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर कोविड-19 बुलेटिन साझा करते हुए कहा कि मंगलवार तक 4,00,257 नमूनों की जांच राज्य की 71 कोविड-19 जांच प्रयोगशालाओं में हुई।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां के सुगू इलाके में अब तक 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘ कर्नाटक ने मंगलवार को चार लाख जांच के आंकड़ें को पार कर लिया। अब तक हमने राज्य की 71 प्रयोगशालाओं में 4,00,257 नमूनों की जांच की जिनमें संक्रमित होने की दर 1 . 4 फीसदी है।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 44 फीसदी है और अब तक 2,605 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं राज्य में संक्रमण के कुल 5,921 मामले हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को शोपियां मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में ढेर किए 5 आतंकी- मुठभेड़ जारी.

मंत्री ने कहा कि भारत में जितनी प्रयोगशालाएं हैं, उसका करीब 10 फीसदी कर्नाटक में है। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चार लाख नमूनों की जांच में से 3,87, 027 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

राज्य में मंगलवार शाम तक संक्रमण के सक्रिय 3,248 मामले हैं और अब तक 66 लोगों की जान जा चुकी है। कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़े हुए मामलों में से ज्यादातर वैसे लोग हैं जो हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\