एजेंसी न्यूज

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी से 64 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त: BSF

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहने वाली रावी नदी से शनिवार देर रात 64 किग्रा से अधिक हेरोइन जब्त की. अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन के 60 पैकेट कपड़े के लंबे ट्यूबों में छुपाकर रखे गए थे और ये जलकुंभी से बंधे हुए थे. हेरोइन का वजन 64.33 किग्रा है.

पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी से 64 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त: BSF
बीएसएफ (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली/गुरदासपुर, 19 जुलाई: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बहने वाली रावी नदी से शनिवार देर रात 64 किग्रा से अधिक हेरोइन जब्त की. अधिकारियों ने बताया कि हेरोइन के 60 पैकेट कपड़े के लंबे ट्यूबों में छुपाकर रखे गए थे और ये जलकुंभी से बंधे हुए थे. हेरोइन का वजन 64.33 किग्रा है.

उन्होंने बताया कि नदी के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) से भारत की सीमा में हेरोइन भेजी गई. डेरा बाबा नानक के निकट नांगली सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने हेरोइन बरामद की. अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों के पैकेट को 1,500 मीटर लंबी रस्सी से बांधा गया था ताकि कोई इसे खींचकर नदी किनारे ला सके.

यह भी पढ़ें: सीमा सुरक्षा बल के 30 कर्मियों का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा में थे तैनात

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि बलों ने रात करीब दो बजे नदी में संदेहास्पद गतिविधि देखी और कार्रवाई शुरू की. उन्होंने बताया कि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).