देश की खबरें | विदेश से 600 से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वंदे भारत मिशन के तहत बृहस्पतिवार को कजाकिस्तान से 147 छात्रों को लेकर तीसरी उड़ान जयपुर आई। अब तक छह उड़ानों में छह सौ से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंच चुके हैं।
जयपुर, 28 मई वंदे भारत मिशन के तहत बृहस्पतिवार को कजाकिस्तान से 147 छात्रों को लेकर तीसरी उड़ान जयपुर आई। अब तक छह उड़ानों में छह सौ से ज्यादा प्रवासी राजस्थानी जयपुर पहुंच चुके हैं।
अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कजाकिस्तान से जयपुर आई उड़ान में 100 छात्र और 40 छात्राएं जयपुर आई हैं। उन्होंने बताया कि कजाकिस्तान से छात्र-छात्राओं को लेकर अब तक तीन उड़ानें आ चुकी हैं। राज्य में अब तक छह उड़ान में 618 प्रवासी राजस्थानी जयपुर आ चुके हैं।
यह भी पढ़े | तेलंगाना में कोरोना के 66 नए मामले दर्ज: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एयर इण्डिया की दूसरी उड़ान में 158 प्रवासी राजस्थानी पहुंच रहे हैं वहीं देर रात कुवैत से आने वाली अलजजीरा की उड़ान में 150 और यूक्रेन से आनी वाली उड़ान में 143 प्रवासी राजस्थानी जयपुर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवासियों को सात दिन के सरकारी पृथकवास और उसके बाद सात दिन तक उनके घर में ही पृथकवास में रखा जाएगा।
यह भी पढ़े | कोरोना संकट: प्रवासी मजदूरों ने कहा-घर वापसी नहीं रही आसान, गांव में उपयुक्त रोजगार की आस.
हवाई अड्डे के निदेशक जयदीप सिंह बल्हारा ने बताया कि हवाई अड्डा परिसर में अलग-अलग और प्रमुख स्थानों पर स्टैंड लगाकर कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ही क्या करें और क्या ना करें की जानकारी दी जा रही है।
कजाकिस्तान से लौटी चौमू की रिंकू यादव ने जयपुर आने पर प्रसन्नता जताई। सीकर की स्वीना, कोटपुतली के अमन शर्मा व पाली की दुर्गा सैनी सहित सभी छात्राओं ने कहा कि अपनों के बीच आना अच्छा लग रहा है। कजाकिस्तान की उड़ान में सभी बच्चे एमबीबीएस का अध्ययन करने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

