COVID-19 Vaccine Update: देश में कोविड-19 रोधी टीके की 50 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 43.29 लाख खुराकें दिए जाने के साथ देश में कोविड-19 रोधी टीके की 50 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया.
नयी दिल्ली, 7 अगस्त : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को 43.29 लाख खुराकें दिए जाने के साथ देश में कोविड-19 रोधी टीके की 50 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया.’’ उन्होंने टीकाकरण अभियान की गति का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत को 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे. वहीं, अगले 45 दिन में 20 करोड़ के आंकडे़ को पार कर गए जबकि और 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए. वहीं 24 दिन बाद 40 करोड़ तथा 20 और दिन बाद 50 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर गए.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. आज देश ने 50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है.’’ शाम सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 43.29 लाख से अधिक खुराकें (43,29,673) दी गयी. मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को 18-44 उम्र समूह में 22,93,781 लोगों को पहली खुराक जबकि 4,32,281 को दूसरी खुराक दी गयी. अब तक इस उम्र समूह में 17,23,20,394 लोगों को पहली खुराक और 1,12,56,317 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: भारत में कोविड-19 के एक दिन में 38,628 नए मामले, 617 मरीजों की मौत
मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 18-44 उम्र समूह में एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गयी हैं. अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण अभियान के 203 वें दिन (छह अगस्त) को कुल 43,29,673 खुराकें दी गयी. इनमें से 32,10,613 को पहली खुराक और 11,19,060 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

