एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

देश की खबरें | देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश भर में अब तक 33 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शुक्रवार को शाम सात बजे तक 62,939 सत्रों में कुल 33,68,734 लोगों को टीका लगाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि आज (शुक्रवार को) शाम सात बजे तक 4,40,681 लोगों का टीकाकरण किया गया।

अंतिम रिपोर्ट देर रात तक तैयार होगी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम 12वें दिन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 14वें दिन शाम सात बजे तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव की 213 सूचनाएं मिली हैं।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, अब तक जिन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, उनमें आंध्र प्रदेश से 1,77,856, बिहार से 1,10,381, केरल से 1,35,832, कर्नाटक से 3,07,752, मध्य प्रदेश से 2,22,193, महाराष्ट्र से 2,57,173, तमिलनाडु से 97,126, दिल्ली से 48,008, गुजरात से 2,16,004, उत्तर प्रदेश से 4,31,879 और पश्चिम बंगाल से 2,20,356 लोग हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).